बलिया- बारात के बीच से अचानक गायब हो गया दूल्हे का पिता, मचा हड़कंप

यूपी के मऊ में शादी के दौरान अचानक दूल्हे का पिता गायब हो गया। बीच बारात में घटी इस घटना से हड़कंप मच गया। आगे की मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंहासन निवासी सुभाष चंद की लड़की निर्मला की शादी बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराई कला महराजपुर निवासी हृदय राम के बेटे रोहित से होनी तय थी। तय तिथि पर शुक्रवार को बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची।

जयमाल के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी कि, इस बीच किसी बात से नाराज होकर दूल्हे का पिता गहनों तथा सिंधोरा का बैग लेकर लेकर फरार हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना कन्या पक्ष के लोगों को हुई तो वह परेशान हो गए। सभी लोग लड़के के पिता को खोजने में जुट गए।

पिता के न मिलने पर नाराज घरातियों ने दूल्हे के साथ बारातियों को बंधक बना लिया। इस बात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बारातियों को मुक्त कराकर उन्हें घर रवाना किया। वहीं जो लोग दूल्हे से संबंधित थे, उन्हें रोक लिया।

शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे संभ्रांत नागरिकों ने दूल्हे के पिता को बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों में कई घंटे तक चले विचार विमर्श के बाद दोनों पक्ष राजी हुए। जिस पर शनिवार की दोपहर पुलिस के देखरेख में शादी की रस्म पूरी की गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago