भाजपा सांसद भरत सिंह ने गिनाई चार साल की उपलब्धियां, बोले हमने बहुत कुछ किया

भारतीय जनता पार्टी के चार वर्ष पूरे होने पर बलिया में भाजपाजनों में जश्न का माहौल रहा। शनिवार को जिले में कुछ आयोजन भी किए गए। वहीं सांसद भरत  सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चार साल में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

उन्होंने भाजपा शासन की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

सुरक्षा, विज्ञान, तकनीकी सहित अन्य क्षेत्रों में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र बलिया के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में नई ट्रेनों का संचालन किया गया।

फोरलेन, बाइपास और फ्लाइओवर का काम प्रगति पर है। रेलवे का दोहरीकरण जारी है और इलेक्ट्रिक लाइन का काम भी पूरा हो गया है। उन्होंने सुरमेनपुर में लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के ठहराव को जल्द मंजूरी मिलने का दावा किया।

उपलब्धियों को गिनाते हुए सांसद ने कहा कि बलिया के लोगों को पासपोर्ट केंद्र खुलने से काफरी राहत मिली है। नौरंगा वासियों के लिए पुल की शुरुअआत भी जल्द होने की बात उन्होंने कही।

कहा कि अभी एक साल का वक्त बाकी है बहुत से काम अभी किए जाएंगे। बलिया, मझौवां, कोटवानारायनपुर में गंगा में मिनी पोर्ट बनाने के लिए भी केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है।

पर्यटन के क्षेत्र में भी काम जारी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, जयप्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर ¨सह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago