नगरा- हाइकोर्ट के निर्देश पर बसपा नेता का घर प्रशासन ने शनिवार को ढहवा दिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव में आराजी नं 563 की जमीन खलिहान के लिए आरक्षित है।
इसी गांव के ही याचिकाकर्ता मनोज सिंह ने गांव में खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर राजस्व महकमे के यहां शिकायत की थी। अफसरों द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की।
उच्च न्यायालय ने जिले के अफसरों को कार्यवाही का निर्देश दिया था। लेकिन उनके द्वारा हीलाहवाली की जाने लगी। विवश होकर याचिकाकर्ता ने अवमानना दाखिल कर दी।
जिस पर उच्च न्यायालय ने डीएम, एसडीएम, तहसीलदार को आदेश का अनुपालन न करने पर अवमानना का नोटिस जारी कर दिया। शनिवार को एसडीएम रसड़ा ज्ञानप्रकाश यादव, तहसीलदार शिवधर राम, सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, एसओ उभांव राजकुमार सिंह, एसओ नगरा रामदिनेश तिवारी आदि ने भारी पुलिस फोर्स व महिला पुलिस के साथ बसपा नेता रमेश यादव का घर ढहवा दिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…