बलिया- बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत

बलिया में मंगलवार की सुबह नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रसड़ा बलिया कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर मार्ग स्थित गौरपुरा मोड़ पर घटी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरपुरा निवासी कमलदेव (60) अपनी पुत्री आशा देवी (35) पत्नी रामाश्रय को, उसकी ससुराल औरापुर(गाजीपुर) पहुंचाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस बीच रसड़ा की तरफ से तेज गति से आ रहा बाइक सवार दोनों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया।

इससे कमलदेव, आशादेवी और बाइक सवार गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने के गौरा निवासी त्रिलोकी (22) पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं कमलदेव एवं त्रिलोकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमलदेव ने बलिया जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं बाइक सवार युवक त्रिलोकी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, पिता-पुत्री की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो मौतों से गांव में भी मातम पसर गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago