नई दिल्ली: रविवार को चेन्नई सुपरकिंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में एक ऐसा अनोखा रिकार्ड बना है, जो आईपीएल के पिछले 10 वर्षों में नहीं बन पाया है। यह नया कीर्तिमान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केम विलियम्सन और शाकिब अल हसन ने बनाया है। यह आईपीएल के इतिहास में बनने वाला ऐसा पहला रिकॉर्ड है।
दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन और शाकिब अल हसम ने दौड़कर चार बनाये। मैच के दौरान 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसन ने एक शॉट खेला और रवींद्र जडेजा ने उसे चौका जाने से रोक लिया, लेकिन विलियमसन को चार रन दौड़ने से नहीं रोक पाए। असल में रोकने के क्रम में गेंद उनके हाथ से लगने के बाद थोड़ा छिटक गई। जब तक जड़ेजा गेंद को उठाकर थ्रो करते दोनों खिलाड़ियों ने दौड़ कर 4 रन बना लिए।
बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान विलियमसन भले ही अपनी टीम को जीत न दिला पाएं हों लेकिन उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली थी। बावजूद इसके इस बेहद नजदीकी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग को 4 रन से जीत मिली थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…