बलिया में किसान परेशान! केंद्र पर नहीं बिक सका गेहूं, निराश होकर लौटे दर्जनों किसान

बलिया के नगरा में गेहूं खरीद के लिए तय आखिरी तारीख को भी किसानों से गेहूं खरीद नहीं हो सकी है। कई सप्ताह दे खरीद केन्द्रों पर किसान चक्कर काट रहे थे, मगर अंत में उन्हें मायूसी हाथ लगी। किसानों बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली वापस लेकर घर लौट रहे हैं। इस बदइंतजामी से कई किसान इससे नाराज भी दिखे।बता दें कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 22 जून तक बढ़ाई थी, लेकिन किसान ज्यादा होने के कारण यह बढ़ी हुई तिथि भी माकूल नहीं हो सकी।

हालांकि इससे किसानों में उम्मीद बंधी थी कि उनकी फसल बिक जाएगी।लेकिन इस क्षेत्र में एकमात्र विपरण केंद्र होने के कारण किसानों को फसल बेचने में असुविधा का सामना लड़ना पड़ रहा है। केंद्र के चारों तरफ बिचौलिये घूमने लगे हैं जो किसानों से कम दाम पर गेहूं खरीदने का मौका ढूंढ रहे हैं। किसानों की ट्रालियां बढ़ते देख मौके का फायदा उठाकर बिचौलिये सक्रिय हो गए। मंगलवार को अंतिम दिन दर्जनों ट्रालियां गेहूं बेचने केंद्र पर खड़ी रहीं।

यही नहीं सड़क पर जो ट्रालियां खड़ी थीं उससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बेल्थरारोड मार्ग पर कई घंटे जाम लगा रहा। केंद्र पर खरीद इतनी धीमी है कि दोपहर तक मात्र दो ट्रालियों का गेहूं बिक पाया। किसानों की नाराजगी देखते हुए केंद्र पर पुलिस बल ली गई। लेकिन किसानों की नाराजगी देखते हुए पुलिस वहां से चली गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago