बलिया- सिकंदपुर के पांच गांवो में टीकाकरण आज से शुरू, जानें केंद्रों के नाम

बलिया। सोमवार को देश में रिकॉर्ड 88 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके साथ ही देशभर में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। लेकिन देशभर में 88 लाख खुराक देने के साथ ही ऐसे आरोप थे कि मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों ने “मैजिक मंडे” हासिल करने के लिए कई दिनों तक वैक्सीन की खुराक जमा की गई थी। सबसे ज्यादा खुराक देने वाले टॉप 10 राज्यों में से सात में बीजेपी की सरकार है।

इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने के केंद्र के टारगेट को पूरा करने के लिए हर दिन वैक्सीन की करीब 97 लाख खुराक देने की जरूरत है। मगर, सप्लाई की मौजूदा स्थिति इस पर सवाल उठाती है कि क्या टारगेट पूरा किया जाएगा? वहीं बलिया के सिकंदपुर में टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को पंद्रह ब्लॉकों के पांच गांवों में टीका लगाने के कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव मृतुन्जय राय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक क्षेत्र के बाछापार, कडसर, गौरी, किकोढ़ा और चड़वा वरवां में टीकाकरण अभियान का सुभारम्भ बुधवार को होगा।

सरकार की तरफ से निर्देश मिलने पर कि अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाए। इसी के मद्देनजर बलिया प्रशासन ने सभी स्थानों पर 18 प्लस के युवाओं को टीका लगाने की तैयारी की हुई है। जिन युवाओं को टीका लगवाना है वो इन टीका केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago