सुभासपा नेता शिवदयाल BJP में शामिल, बलिया में दिलचस्प हुआ पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

बलिया। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का शंखनाद हो चुका है। प्रदेश सरकार ने 15 जून से 3 जुलाई के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव कराने की अधिसूचना पहले ही कर कर दी थी।गौरतलब है कि यूपी में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव मई में हुए थे, तभी से जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। प्रदेश सरकार ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने का फैसला किया है, वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव जुलाई में कराए जाएंगे।मई में हुए पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। साथ ही सपा के पक्ष में माहौल भी है।

इस बीच बलिया में भी पंचायत अध्यक्ष चुनाव काफी दिलचस्प हो चुका है। बलिया में नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। पहले बसपा से समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ नेता अम्बिका चौधरी आये। वहीं अब सभासपा के बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बुधवार को सुभासपा के शिवदयाल चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो वार्ड नम्बर 48 से निर्वाचित इनकी जिला पंचायत सदस्य पत्नी सुप्रिया यादव भी जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं।यही नहीं, भाजपा इन्हें बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।

बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। आनंद चौधरी के नाम की घोषणा के बाद से ही जिले का राजनीतिक बढ़ा हुआ है।इस बीच, सुभासपा छोड़ शिवदयाल चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। शिवदयाल को भाजपा में मंत्री उपेन्द्र तिवारी नेे शामिल कराया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव और दिलचस्प होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago