बलिया डेस्क। सामाजिक संगठन युवा चेतना के उभरते नेता राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने नाकाम उज्ज्वला योजना सहित एक दर्जन गाँवों और शहर के अस्तित्व को गंगा नदी के कटान से बचाने के लिए बांध निर्माण कराने के लिए भैंस और बांसुरी के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित कुमार सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को उज्ज्वला योजना का शुभारंभ बलिया के हैबतपुर गाँव से किया था। प्रधानमंत्री कई बार इस गाँव में आ चुके हैं।
अभी 4 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैबतपुर आए थे, लेकिन बांध निर्माण के लिए उन्होंने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, मोदी-योगी सरकार भैंस की तरह कितना भी कुछ कीजिए असर नहीं पड़ता है। युवा चेतना उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि और बलिया के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेगी। 2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।
बलिया के विकास की लड़ाई के लिए अंतिम साँस तक लडूंगा। हमारी प्राथमिकता बलिया की तरक़्क़ी है। रोहित के साथ प्रदर्शन के दौरान मोहन सिंह, बैजू राय, नकुल राय, अजय ओझा, सैफ नवाज,डा. सुनील राय, सद्दाम हुसैन, आदित्य चौबे, किशन राय, राकेश खरवार, दीपक पासवान, रामजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…