बलिया में फिर तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

बलिया। बलिया में एक बार फिर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के गड़वार रामपुर असली गांव का है। गाँव में स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार दिन में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब गांव के लोगों ने यह देखा तो वे आक्रोशित हो उठे। मंगलवार को सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने गड़वार-नगरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मामला दर्ज कर दोषी तत्वों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी। यादव ने बताया कि इस स्थान पर प्रतिमा को कई बार क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। बता दें कि आंबेडकर की यह मूर्ति पहले भी कई क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को ठीक कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। नगरा थाने के इंचार्ज दिनेश पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कारीगर को बुलवाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करवाया जायेगा, शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। बता दें कि नगरा इलाके में भी कोठियां चट्टी पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। अब सवाल यह उठता है आखिर जिले में बाबा साहब की मूर्ति को छतिग्रस्त करने को लेकर अराजकत तत्त्वों के हौसल इतना बुलंद क्यों है?

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago