बलिया। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा पहली बार आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हताए परीक्षा (PET) 2021 के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन है। लेकिन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in में तकनीकी समस्या के चलते अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। अभियर्थियों में रोष देखने को मिल रहा हैं। बलिया में आज दिन बच्चों को साइबर कैफे में भागते और वेबसाइट के चलने का इंतज़ार करते देखा गया। UPSSSC वेबसाइट ओपन नहीं हो ओपन हो रही है तो अप्लीकेशन पेज और अप्लीकेशन का स्टेटस पेज ओपन नहीं हो पा रहा है।
हालंकि (PET) 2021 के आवेदकों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फीस जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 के लिए आवेदन की कोशिश कर रहे अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वहीँ आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया था। बता दें यूपीएससएसएससी की वेबसाइट पर पिछले तीन दिन से तकनीकी समस्या देखने को सामने आ रही है। कई अभ्यर्थियों ने 20 जून को भी सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा था।
अभ्यर्थियों ने लिखा था कि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है लेकिन अब 25 जून, 2021 तक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, जिन आवेदकों के आवेदन पत्र में गलती रह गई है, वे 28 जून, 2021 तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी बदलाव स्वीकार्य नहीं होगा।
इस एग्जाम के लिए 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने एक जुलाई 2021 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी कर ली हो और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक ना हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…