बलिया के किसान होंगे मालामाल, इस तहसील में 42 मॉडल गांव बनाएगा कृषि विभाग

बलिया। भारत देश की अर्थव्यवस्था का अधिकतर हिस्सा कृषि क्षेत्र पर निर्भर करता है। भारत की जीडीपी में अपना महत्वपुर्ण योगदान देने वाले कृषि क्षेत्र की समृद्दि के लिए सरकारें काम करती आई हैं। हमेशा से ही सरकार की मंशा रही है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए ताकि किसानों का रुझान खेती की तरफ बढ़ता रहे। लिहाजा कृषि विभाग भी इसके लिए काम कर रहा है। सिकंदरपुर में कृषि विभाग किसानों को उच्च तकनीकी से परिचित कराकर बंपर पैदावार प्राप्त करने की कोशिश में जुटा है। इसके लिए कृषि विभाग ने तहसील क्षेत्र के 42 राजस्व गांवों को मॉडल गांव के रुप में चयनित किया है।

इस मॉडल योजना के तहत पंदह और नवागर ब्लॉक के 21-21 राजस्व गांवों का चयन किया गया है। इनमें पंदह ब्लॉक के बबरापुर, बहेरी, बाछापार, चकउजियारी, चक उसरैला, वंडवां बरदां, बवरी,सतडसर, धनेजा, दोधरा, एकईल, गढ़मलपुर, गौरा मदनपुर, गोपालपुर,गौरी, जनुवान, जोगेसरा, खवासपुर, लखनापार व पकड़ी शामिल हैं। जबकि नवानगर के भरथांव कोच, ऊंचराव, करसी, हरदिया जमीन, डूहा विहरा, एकसार बरहुंचा, जमुई, देवकली, बरमानिया, लिलकर, सिसोटर दीयरा, चकपुरुषोत्तम, सिवानकला, चकखान, आराजी करियापार को चुना गया है। खास बात यह है कि इन गांवों में कलस्टर प्रदर्शन के जरिए किसानों को उन्नतशील खेती की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही फसल उत्पादन में किसानों की लागत कम करने, अनावश्यक उर्वरक प्रयोग से होनने वाले नुकसान, मिट्टी को लेकर किसानों को जागरुक किया जाएगा। साथ ही किसानों को रबी, खरीफ सीजन में होने वाली फसलों की आधुनिक विधि से खेती करवाई जाएगी। साथ ही इन गांवों में कृषि मेला, प्रदर्शन भी आयोजित की जाएंगी। समय समय पर किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएंगी ताकि खेती से किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago