Categories: बलिया

बलिया में खाद संकट, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया

बलिया में यूरिया का संकट देखा जा रहा है। इससे किसान काफी ज्यादा परेशान है। हालत ये हैं कि न तो सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध है न ही बाजारों में। जिसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद होने की कगार पर आ गई है।

चिलकहर, बांसडीह क्षेत्र में सहकारी समितियों में खाद नहीं है। हजौली साधन सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया खाद बांटी जा रही थी। किसानों ने बताया कि एक बोरी यूरिया के एक किलो इफको का जिंक 405 रुपए में दिया जा रहा था। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो सचिव ने यूरिया देने से ही मना कर दिया। वहीं बाजारों में यूरिया की कालाबाजारी भी खूब हो रही है। इससे मजबूर होकर किसान दोगुने दामों में यूरिया खरीद रहे हैं।

बता दें कि इस साल 13 हजार हेक्टेयर रबी का रकबा बढ़ा है। अधिकतर जगह गेहूं की बुवाई हो चुकी है लेकिन खाद की कमी आने से फसलें प्रभावित हो रही है। वहीं खाद की कालाबाजारी और अनुपलब्धता की शिकायत करने पर अधिकारी चुप्पी साथ लेते हैं।बलिय

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago