Categories: बलिया

बलियाः नगरा PHC में बने कोविड अस्पताल में लटका ताला, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

बलिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीरें आए दिन सामने आती है। इसी बीच नगरा पीएचसी परिसर में बने 6 बेड के कोविड अस्पताल की तस्वीर सामने आई है। जहां भवन बनकर तैयार हो चुका है लेकिन उसमें ताला लटका हुआ है।

अस्पताल में अंदर क्या इंतजाम है, कैसे सुविधाएं हैं, इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। भवन बनकर तो तैयार हो गया है लेकिन यहां न तो बिजली की व्यवस्था है न ही सफाई के इंतजाम। पूरे भवन के सामने गंदगी पसरी हुई है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा छह माह से कोविड अस्पताल के भवन का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है।

वहीं अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं पर स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती करने व उनके उपचार के लिए अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल सिंह का कहना है कि कार्यदाई संस्था द्वारा भवन हस्तांतरित नहीं किया गया है। इस बाबत उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। भवन जल्द ही हस्तांतरित हो जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago