बलियाः अब यात्रियों को खटारा बसों से सफर नहीं करना पड़ेगा। उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बदहाल बसों की दुरुस्त करने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत अब परिवहन विभाग के अधिकारी रोडवेज की बसों को गोद लेंगे और उसकी देखभाल करेंगे।
नई पहल के तहत अधिकारियों को एक माह तक गोद ली गई बसों की देखभाल करनी होगी। इस दौरान बसों का रख-रखाव, निर्धारित मेंटेनेंस, नियमित साफ-सफाई, समय से मार्ग पर संचालन और दैनिक संचालित किलोमीटर, आय व डीजल खपत का ध्यान रखना होगा।
परिवहन निगम के द्वारा बसों के रख-रखाव, संचालन और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में ईजाफा करने के लिए ये अभियान चलाया गया है। जिसके तहत क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक अपने क्षेत्र के सभी डिपो की दो-दो व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने डिपो की 10 निगम बसों को गोद लेंगे।
इसमें विभिन्न आयु वर्ग की बसें चयनित की जाएंगी। चयन का आधार एक ही मार्ग पर चलने वाली विभिन्न बसों में से लोड फैक्टर और एक ही आयु वर्ग की बसों में कम डीजल औसत और बस उपयोगिता प्राप्त होना रहेगा। चयन करते समय पिछले माह में प्राप्त उपयोगिता, लोड फैक्टर और डीजल औसत का आधार भी लिया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमाकांत मिश्रा ने बताया कि संबंधित अधिकारी चयनित बसों में प्राप्त कमियों को अधिकतम तीन दिन में दूर कराएंगे। चयनित बसों की नियमित निगरानी गोद लेने वाले अधिकारी करेंगे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…