ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए किसानों ने सरकार को सौंपी जमीन, 2 सालों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

बलिया के विकास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए किसानों ने अपनी जमीन देने शुरु कर दी है। लगभग 29 से ज्यादा किसानों ने अपनी जमीन सरकार को सौंप दी है। इसको लेकर बलिया के सब रजिस्ट्राच विभाग में रजिस्ट्री प्रकिया चल रही है।

जिसमें रोजाना कई किसान पहुंचते हैं। डिप्टी मजिस्ट्रेट सदानन्द सरोज व सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सिंह की देख-रेख में जमीन की रजिस्ट्री का काम चल रहा है। जमीन रजिस्ट्री के बाद किसानों को तय की गयी राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा रही है। बता दें कि मांझी से गाजीपुर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा, जिसे 2 सालों में पूरा करने की योजना है। जिसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे बनने के बाद स्थानीय लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी साथ ही व्यवायिक दृष्टिकोण से भी एक्सप्रेस वे लाभदायक साबित होगा।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जमाने से ही बलिया में बाईपास निर्माण की मांग उठती रही है। सन 2000 के आस-पास तत्कालिन राज्यपाल सूरजभान ने माल्देपुर मोड़ पर बाईपास के निर्माण को लेकर शिलान्यास भी किया था। यह प्रयास भी पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के प्रयास से हुआ था। उसके बाद खोरीपाकड़ से शिवरामपुर जनेश्वर मिश्र सेतू एप्रोच मार्ग तक बाईपास के निर्माण को लेकर उस समय मंत्री रहे नारद राय ने भी पीडब्ल्यू विभाग से मिलकर बाईपास निर्माण की मांग की थी। काम शुरु हुआ लेकिन डीपीआर बनने के बाद भी परियोजना अधर में लटकी रही। उसके बाद मौजूदा सांसद भरत सिंह ने माल्देपुर से कदमतर तक फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिलान्यास भी कराया, लेकिन इस पर आगे काम नहीं हुआ। लेकिन अब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के लिए शासन स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है और 2 सालों के अंदर ही जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिल जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago