बलिया में नवरात्र को देखते हुए खाद्य विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जहां एक बार फिर छापामार कार्रवाई की गई। बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर, नगरा मोड़, नवानगर माल्दा में कई नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया।
बता दें नवरात्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर, नगरा मोड़, नवानगर माल्दा से पनीर, नमकीन, साबूदाना, रामदाना का लड्डू और रस्क के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा है।
वहीं सहायक आयुक्त औषधि (द्वितीय) डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने बताया नवरात्र को देखते हुए कार्रवाई की गई है। जो आगे भी जारी रहेगी। सैंपल अमानक पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…