Categories: बलिया

बलिया DM ने किया प्लास्टिक बैंक का शुभारंभ

बलियाः जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सेठ एमआर जयपुरिया विद्यालय की ओर से आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रसड़ा स्थित गांधी पार्क में आयोजित हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरुक करना था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया और अन्य लोगों को भी पौधों को रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में डीएम ने वहां मौजूद अभिभावकों और विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि जनपद को स्वच्छ रखा जाए। इसके लिए हर घर में प्लास्टिक एकत्र किया जाए और उसे कबाड़ी वालों को दिया जाए, जिससे कि कबाड़ी वाले उस प्लास्टिक को रिसाइकिल सेंटर भेज सकें।

उन्होंने सभी विद्यालयों में प्लास्टिक बैंक बनाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि उसका उपयोग प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए किया जाए। इसके लिए प्रत्येक स्कूली बच्चे अपने घर से प्लास्टिक लाएं और प्लास्टिक बैंक में ही जमा करें, जहां से उसे इकट्ठा करके रीसाइकिल सेंटर में भेजा जा सके, तभी जनपद प्लास्टिक मुक्त हो पाएगा। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने भी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से अपने जनपद को स्वच्छ बनाए रखने का अनुरोध किया। इस दौरान नगरपालिका परिषद रसड़ा की चेयरमैन मोतीरानी सोनी भी साथ थीं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago