Categories: बलिया

बकाएदारों के खिलाफ बलिया बिजली विभाग का एक्शन, 5 दिनों में 564 उपभोक्ताओं की बिजली काटी

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के निर्देश के बाद बलिया बिजली विभाग सक्रिय हो गया है। बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते 5 दिनों में 1.84 करोड़ के बकाया में कुल 564 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। अब पांच बड़े बकायेदार भी शामिल हैं।

जिले में 2.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां करीब 900 करोड़ का बकाया है। बकाया वसूली को लेकर समय-समय पर एकमुश्त समाधान योजना भी चला लेकिन अधिकांश बकाएदारों ने धनराशि जमा नहीं किया। अब विभाग ने कार्रवाई शुरु कर दी है। विभाग की ओर से बकाया वसूली के लिए विभागीय अधिकारियों, विजिलेंस व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता बलिया आरके जैन के आदेशानुसार जिले के बड़े बकायदारों से बकाया बिल वसूली के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। द्वितीय वितरण खण्ड के नगर एसडीओ ऋषिकेश सिंह, जेई प्रवीण यादव, जेई सुरेंद्र गुप्ता एवं प्रवर्तन दल प्रभारी पंकज कुमार यादव, जेई बृजेश कुमार की टीम ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा। इस दौरान करीब 35 लाख की वसूली भी की गई है।

जानकारी चंद्रावती देवी हरपुर, निर्मल कुमार सिंह निवासी हनुमानगंज, चंद्रशेखर यादव बसंतपुर, तृप्ति होटल निवासी जलालपुर, सुरेश होटल जलालपुर, सुनीता वर्मा मिनी इंडस्ट्रियल बनरही की बिजली बकाए में काटी गई है। अधिशाषी अभियंता आशीष अग्रवाल ने समस्त उपभोक्ताओं से गुजारिश किया है कि बिजली का बिल तत्काल जमा करें। जमा ना करने पर बिजली काटी जायेगी और आरसी जारी कर कुर्की नीलामी करके बकाया बिल वसूला जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago