Categories: बलिया

बलियाः रात में रामलीला देखने गया था युवक, अगले दिन खेत में मिला लाश

बलिया में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां रात में रामलीला देखने गए युवक की लाश अगली सुबह खेत में मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हंड़कंप मचा हुआ है। युवक की गला घोंट कर हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव की है। जहां धान के खेत में एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी शिवम यादव रात में खाना खाने के बाद गांव में हो रही रामलीला देखने गया था। वापस घर नहीं आया। सुबह शिवम का शव धान के खेत में मिला।

शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर रहते हैं। शिवम के दोनों बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं। घर पर मां के साथ शिवम रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago