बलिया में अब सत्तू को एक ब्रांड बनाने पर फोकस किया जा रहा है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हुई बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों से सहयोग भी मांगा है। ताकि रणनीति बनाकर इसे एक ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए। वहीं बैठक में व्यापारियों ने कई मुद्दे उठाए।
बता दें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बलिया के सत्तू को लेकर अधिकारी गंभीर दिखे। सत्तू को ब्रांड बनाने को लेकर सीडीओ ने व्यापारियों से सहयोग मांगा
बैठक में व्यापारियों ने रेलवे क्रासिंग पर मीट की दुकान से उठने वाली दुर्गंध का मुद्दा भी उठाया। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के तानाशाही पूर्ण रवैये का मामला उठाया। एफएसडीए विभाग की भी खूब शिकायत हुई। दुकानदारों से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आने में देरी। एडीएम कोर्ट में फाइलें पेंडिंग रहने के मामले को उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने विभाग को फटकार लगाते हुए सुधार के लिए निर्देशित किया।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…