बलिया- फर्जी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, कर्नाटका बैंक की फर्जी शाखा खोलकर ग्राहको को लुट रहा था

बलिया पुलिस ने बुधवार को एक फर्जी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक लाख 37 हजार रुपये बरामद किया है । इसके अलावा उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं।

जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मुलायम नगर में कर्नाटका बैंक का फर्जी शाखा खोलकर ग्राहकों से लाखों रुपये जमाकर ठगी करने की बात सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

दिल्ली और वाराणसी से आए बैंक अधिकारियों की टीम ने पुलिस में तहरीर देकर फर्जी शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि आरोपी मूल रूप से बदायू जनपद के भदरा थाना के उसहरपुर निवासी अफाक अहमद है।

हालांकि फर्जी आईडी में उसका नाम विनोद कुमार कांबले, निवासी बिखरौली ईस्ट, मुंबई था। वह करीब एक महीने से मुलायम नगर में बैंक की शाखा खोलकर ग्रामीण इलाकों में फ्रेंचाइजी देने के लिए लोगों से आवेदन भी ले रहा था। इसके नाम पर सिक्यूरिटी के रूप में 60 रुपये भी जमा करा रहा था।

शाखा प्रबंधक के पैसे के डिमांड पर संदेह होने पर एक आवेदक ने इंटरनेट पर सर्च कर बैंक के हेड आफिस में फोन से संपर्क किया तथा बलिया में शाखा के संबंध में जानकारी मांगी। जिस पर अधिकारियों ने शाखा को फर्जी बताकर कार्रवाई के लिए टीम भेज दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago