Categories: दुनिया

भारत से ले गई चाय पिलाने का आइडिया, अमेरिका जाकर बना ली 200 करोड़ की संपत्ति

भारत में आधी से ज्यादा आबादी चाय की दीवानी है। सड़क के किनारे, कॉलेज के सामने, ऑफिस के बाहर, लगभग हर जगह चाय की दुकानें देखी जा सकती हैं। भारत की सड़क पर चाय बेचकर लाखों रुपए कमाने वाले लोगों के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी विदेशी को चाय बेचकर करोड़ों की संपत्ति बनाते देखा या सुना है। जाहिर सी बात है ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन हम आपको बता दें कि यह नामुमकिन नहीं है और अमेरिका में ऐसा हुआ है। भारत की चाय के स्वाद का दीवाना अब अमेरिका भी बन गया है। आपको बता दें कि अमेरिका की ब्रुक एडी ने चाय बेचकर करीब 200 करोड़ की संपत्ति बना ली है।

एडी को चाय का आइडिया भारत से ही मिला था। वह साल 2002 में भारत आई थीं और उन्होंने उत्तरी भारत के गांवों का भ्रमण किया था। उस दौरान उन्होंने पाया कि विचारों और धर्म के आधार पर भले ही भारत के लोगों में मतभेद चलता हो, लेकिन एक कप चाय इन लोगों को फिर से एक कर देती है। एडी ने स्वाध्याय के ऊपर एनपीआर की स्टोरी सुनी थी, जिसके बाद वह भारत के दौरे पर आई थीं। आईएनसी के मुताबिक एडी ने कहा, ‘स्वाध्याय मुझे बहुत ही कूल मूवमेंट प्रतीत हुआ। 20 मिलियन लोग इसमें हिस्सा ले रहे थे लेकिन किसी ने इसके बारे में सुना नहीं था।’

अमेरिका में जन्मी एडी जब वापस अपने घर कोलोराडो गईं तब उन्हें वहां चाय का वह स्वाद नहीं मिला जो भारत में मिला करता था। उन्होंने 2007 में भक्ति चाय नाम से चाय का बिजनेस शुरू किया। बस वहीं से एडी के नए सफर की शुरुआत हो गई। कुछ ही दिनों में अमेरिका के लोग भी भक्ति चाय के दीवाने हो गए। अब एडी के पास करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इतने पैसे कमाने के बाद भी भारत के लिए एडी के प्यार में कोई कमी नहीं आई। उनका कहना है, ‘मैं एक व्हाइट गर्ल हूं और अमेरिका के कोलोराडो में पैदा हुई हूं। मेरे मन में भारत के लिए कुछ होना नहीं चाहिए, लेकिन मेरे मन में प्यार है। मुझे वहां के लोगों की विभिन्नता बहुत अच्छी लगी। मैं जब भी वहां जाती हूं मुझे कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago