यूपी के प्राइमरी स्‍कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी, हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

यूपी  के प्राइमरी स्कूलों में  शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2017 में रिक्त पदों पर नया विज्ञापन जारी करते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को दस दिन में एडिशनल सेक्रेटरी, बेसिक शिक्षा के समक्ष प्रत्यावेदन देने के आदेश भी दिए हैं। इन याचिकाकर्ताओं ने बुधवार को अपना प्रत्यावेदन भेज दिया।

मेरठ से वेदप्रकाश और 15 अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। कोर्ट नंबर 18 में याचिका संख्या 8091/2018 पर जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी की कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने कहा कि 72825 पदों पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नया विज्ञापन जारी कर रिक्त पदों पर भर्ती करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हुआ। सरकार ने नियुक्तियां नहीं की हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रदेश में अभी 7654 पद रिक्त हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को दस दिन में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को प्रत्यावेदन देते हुए याचिका निस्तारित कर दी। जस्टिस त्रिपाठी ने कहा कि कोर्ट को उम्मीद और विश्वास है कि अपर मुख्य सचिव सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में नियुक्ति के लिए इस मामले में जरुरी एवं नियमानुसार आदेश जारी करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago