SSC परीक्षा धांधली में बलिया के सिकंदरपुर और मऊ के मधुबन से STF ने युवकों को दबोचा

एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बैठाने के मामले में लखनऊ की एसटीएफ टीम मधुबन थाना क्षेत्र से दो लोगों को उठा ले गई। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार को तब हुई जब परिवार के लोगों ने शिकायत की।

बलिया के सिकंदरपुर और गोरखपुर से भी एक-एक युवक को उठाने की चर्चा है। लखनऊ एसटीएफ की टीम ने विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात 12 बजे छापा मारा और मधुबन थाना क्षेत्र के जवाहिरपुर गांव से अभय यादव और दुबारी गांव से अभय मौर्य को दबोच लिया।

इसके बाद स्थानीय पुलिस को बिना बताए लखनऊ रवाना हो गई। अभय यादव स्नातक की पढ़ाई करने के बाद से घर पर रहता था लेकिन उसका लखनऊ और वाराणसी आना-जाना लगा रहता था।

वहीं अभय मौर्य लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इन दिनों वह लखनऊ से घर आया था। पुलिस की मानें तो अभय यादव धंधेबाजों से रुपयों के लेनदेन में संलिप्त था। वह परीक्षा में भी बैठा था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago