बलिया: जयप्रकाशनगर CHC में सुविधाओं के बदतर हाल, CM के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं

बलिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के ईजाफे के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जयप्रकाश नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हाल जस की तस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्य सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पत्र लिखा गया था।

सीएमओ, जिलाधिकारी, अप निदेशक ने अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कर्मचारियों की तैनाती भी की, लेकिन अस्पताल के हालात नहीं बदले। अस्पताल में रंगाई-पुताई का काम तेजी से हुआ लेकिन अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरी।

इसके चलते जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव में बना ये स्वास्थ्य केंद्र धूल खा रहा है। मुख्यमंत्री का आदेश फाइलों में सिमट कर रह गया है। क्षेत्र के आलोक सिंह, अरुण सिंह, सुरेंद्र, अंशु सिंह, बच्चाजी यादव ने इस अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने में जल्द से जल्द प्रसव केंद्र खोलने के लिए जिलाधिकारी से मांग की है।

इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्ट जयंत कुमार का कहना है  कि सीएचसी की व्यवस्थाओं को दो सप्ताह में पूरी तरह ठीक कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि प्रसव केंद्र की शुरुआत भी कर दी जाएगी। अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक हो जाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago