Categories: बलिया

बलियाः रामगोविंद चौधरी का बयान, चुनाव हारा, राजनीति नहीं, निकाय चुनाव में जनता ने आर्शीवाद दिया

उत्तरप्रदेश में 11 मई को मतदान हुआ था। 13 मई को चुनाव का परिणाम आया। परिणाम के बाद जीतने वाली पार्टी में जश्न और हारने वाली पार्टी में उदासी का माहौल है।

बलिया के बांसडीह विधानसभा में चार नगर पंचायत हैं। मनियर, बांसडीह, सहतवार और रेवती। इस विधानसभा की बीजेपी विधायक केतकी सिंह है। इससे पहले सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी यहां से विधायक रहे।

अब निकाय चुनाव में मनियर, बांसडीह और सहतवार में सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई। इस जीत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कहा कि आठ बार विधायक रहा हूं। 9 वें बार चुनाव में हार हुई। लेकिन बांसडीह विधानसभा की जनता के बीच हमेशा रहा हूं। जिसका परिणाम निकाय चुनाव में साफ झलक रहा है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा इस विधानसभा में चार नगर पंचायत है। जिसमें तीन पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जनता ने खुले दिल से वोट दिया। परिणाम स्वरूप जीत दर्ज हुआ। कारण एक ही है कि सपा हवा में बात नही करती। जमीन पर रहकर समाजवादियों ने सेवा किया है मुझे कहने में कोई गुरेज़ नही। मैं चुनाव जरूर हार गया था,किंतु राजनीति नही हारा जिसके कारण सब कुछ सामने है।

राम गोविंद चौधरी ने कहा कि झूठ बोलकर कब तक चला जायेगा। पब्लिक है सब जानती है। इधर पूरे प्रदेश में बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर के प्रयास से रसड़ा नगर पालिका पर बीएसपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago