Categories: बलिया

बलिया: बस चला रहे चालक को आया हार्टअटैक, स्टेयरिंग पर ही थम गई सांसे

बलिया से दिल्ली जा रही बस में दर्दनाक घटना सामने आई। यहां बस चालक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बलिया से दिल्ली जाने वाली बस सोमवार शाम 5 बजे लखनऊ राजधानी मार्ग पर स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर स्टैंड में यात्रियों को बैठा रही थी। इस दौरान चालक राजस्थान के धौलपुर जनपद अंतर्गत मऊ नगला निवासी मवसी राम (58) का पुत्र जगदीश राम स्टेयरिंग पर बैठकर गाड़ी को स्टार्ट किया था।
यात्री बस में चढ़ रहे थे, तभी स्टेयरिंग पर बैठा चालक लुढ़ककर नीचे गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह चालक को स्टेयरिंग से बाहर निकाया लेकिन उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज परमात्मा मिश्र ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago