Categories: बलिया

बलियाः धोखाधड़ी से फर्जी रजिस्ट्री करने वाले 22 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

बलिया में फर्जी रजिस्ट्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन दूसरे की जमीन को फर्जी रूप से रजिस्ट्री करने की शिकायते बढ़ गई हैं। राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे फर्जीवाड़े होरहे हैं।इसी बीच सदर कोतवाली के गांधी आश्रम निवासी भांति देवी ने सीजेएम कोर्ट में आवेदन देकर करीब दो दर्जन लोगों पर गैंग बनाकर फर्जी कागजात के सहारे भूमि रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगाया। उन्होने संबंधित आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीजेएम कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने समुंद्री देवी, संजय यादव, रामवृक्ष सिंह, अछूता सिंह निवासी धारणा बिहार, रितेश सिंह निवासी चंद्रशेखर नगर गिरना शंकर मिश्र निवासी पिपरपाती, अरुण मिश्र मझौली, अवधेश मिश्र व दिलीप कुमार निवासी बहादुरपुर, बरमेश्वर यादव, राजकुमार यादव, महेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, रामनारायण यादव, निवासी टकरसन, राजकुमार यादव निवासी सहित 22 नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

आवेदक का कहना है कि आरोपियों ने नकल स्टांप पेपर और नगर पालिका से धांधली कर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनावाया और 26 दिसंबर 2020 को तहसीलकर्मियों की मिलीभगत से 26 दिसंबर 2020 को नामांतरण आदेश प्राप्त कर पोशिदा रखा। इसकी जानकारी होने पर बेटे ने शिकायत दर्ज की। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें कोर्ट का रूख करना पड़ा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago