EXCLUSIVE रिपोर्ट : बलिया में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भेजा गया सैंपल, प्रशासन अलर्ट पर

बलिया डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने से अब तक वंचित बलिया में पहली बार 24 घंटे के अंदर कुल 24  संदिग्धों के सैंपल भेजे गए है. इसमें छह के अंदर कुछ लक्षण दिखाई देने पर जहां उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं इनके संपर्क में आने वाले 18 संदिग्धों को क्वारांटन करने के साथ उनका भी सैंपल बीएचयू में भेजा गया है.

उधर जिन-जिन गांव से इनका सैंपल भेजा गया है उस गांव के लोग दहशतजदा है. उधर एकाएक इतने सारे मामले आ जाने से जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गए है. जबकि स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है. फिलहाल सबका सैंपल आने का इंतजार है. वैसे आपकी जानकरी के लिए बता दें कि अब तक जितने भी सैंपल की रिपोर्ट आई है सब नेगेटिव हैं.

दोस्त का पॉजीटिव निकलने के बाद एक ही परिवार के छह लोग क्वारंटाइन 

शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंदनगर चांदमारी के पास से एक कोरोना संदिग्ध गुरुवार की शाम उठा लिया गया. उसके बारे में बताया जाता है कि दिल्ली में जिस दोस्त के साथ वह रहता था वह कोरोना पॉजीटिव निकला, जिला प्रशासन को इसकी जानकारी होते ही हरक्कत में आया और आखिरकार उसे आनंद नगर से ढूंढ निकाला गया.

इसके बाद उसका सैंपल लेने के साथ घर के सभी छह सदस्यों का सैंपल भी बीएचयू भेजा गया. साथ घर के सभी सदस्य को क्वारंटाइन कर दिया गया है. उधर इस बात से आनंदनगर कालोनी के लोग सिहर उठे हैं. आलम यह है कि शुक्रवार की सुबह छूट के समय भी कालानी में बाकी समय की तरह सन्नाटा पसरा रहा.

नोट लेने वाले बच्चों सहित का भेजा गया सैंपल
रसड़ा तहसील क्षेत्र कैथीवली गांव में एक छोटी सी अफ़वाहों  ने गांव के लोगों में कोरोना वायरस का दहशत पैदा कर दिया है. हुआ यूं कि हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के बाद गरीबों के एक दर्जन  बच्चे  दोपहर के वक्त खेत में गेहूं की बालियां चुन रहे थे, तभी पड़ोसी गांव जाम कोतवाली क्षेत्र रसड़ा के एक राहगीर ने बच्चों पर दया दिखाते हुए 10 रुपए, 20 रुपये दिए.

इसबीच किसी ने अफवाह फैला दी कि उक्त व्यक्ति थूक लगाकर नोट दिया है ताकि कोरोना फैल जाए, इसके बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने सभी 15 लोगों को क्वारांटन कर दिया. चूंकि बच्चे है इस लिए बच्चों के साथ ही उनके परिजनों तथा दोस्त मित्र सहित कुल 09 लोगों का सैंपल लिया गया.

चूंकि गांव में दहशत का माहौल है लिहाजा अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर सबका सैंपल लेकर बीएचयू भेज दिया है. इसके अलावा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो लोगों संदिग्ध अवस्था में जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है तथा सैंपल भेजा गया है. उधर इसके अलावा नगरा और हल्दी थाना क्षेत्र के भी अलग-अलग गांव से मामला प्रकाश में आया है.


अब तक सभी रिपोर्ट निगेटिव

गौरतलब हो कि अब तक भेजे गए कुल 48 रिपोर्ट में से 17 रिपोर्ट निगेटिव आया है. ऐसे में बाकी रिपोर्ट का इंतजार है. जनपदवासियों को उम्मीद है कि सभी रिपोर्ट निगेटिव ही आएंगे, लेकिन एक साथ 24 सैंपल भेजे जाने से जनपद में मानों थर्रा उठा है.

सीएमएस  बीपी सिंह ने बताया की जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के अंदर छह लोगों को आईसोलेट करने के साथ 24 लोगों का सैंपल भेजा गया है. जनपद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सैंपल भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकन्ना है अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago