बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर चांदमारी के पास एक कोरोना संदिग्ध को गुरुवार को स्वास्थ्य महकमे व पुलिस की टीम ने पकड़ा है.
उसे टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल के ओइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. इस दौरान आनंद नगर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े ग युवक नोयडा में रहता था. उसका रुम पार्टनर कोरोना पाजीटिव होने पर उसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिली थी. जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी.
गुरुवार को पता चला कि वह नगर के आनंद नगर स्थित चांदमारी का रहने वाला है. इन दिनों अपने गांव गया हुआ है. जिसे पुलिस ने गांव से बुलाकर उसे आइसोलेशन वार्ड भेजवाया. उसका सेंपल भी रात में लेकर जांच के लिए वाराणसी के बीएचयू भेजा जाना है. जिला प्रशासन के कंट्रोल रुम के अफसरों ने भी इस बात की पुष्टि की है.
अगर इस युवक की रिपोर्ट पाजीटिव आती है तो उससे जुड़े लोगों की भी जांच करायी जाएगी. बताया जा रहा है कि उक्त युवक करीब 10 दिनों पूर्व में नोएडा से आया था और बलिया में ही रह रहा था. हालाँकि बलिया अबतक कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है.
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…