Categories: बलिया

बलिया में शराब व्यापारी को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजने के मामले में आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई

बलिया में शराब व्यापारी को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजने के मामले में आबकारी अधिकारी पर शिकंजा कसा गया है। शासन ने संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रदेश मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

आबकारी अधिकारी विष्णु प्रसाद दुबे पर एक शराब संचालक को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजने का आरोप है। इस मामले में जांच हुई और आबकारी अधिकारी की लापरवाही उजागर होने पर उन्हें हटा दिया गया। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में खलबली मची हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बलिया से लगातार बिहार में हो रही शराब तस्करी को लेकर शासन ने संज्ञान लिया है। आबकारी अधिकारी विष्णु प्रसाद दुबे पर पिछले महीने एक गोदाम संचालक को फर्जी तरीके से शराब के रेपर छापने और तस्करी करने में फंसाने व जेल भेजवाने का भी आरोप था। इसमें दो अबकारी निरीक्षकों की भी संलिप्ता प्रकाश में आई थी। इस प्रकरण में शासन से जांच टीम गठित हुई थी। टीम ने बलिया आकर जांच की थी, इसके बाद कार्रवाई की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago