Categories: बलिया

आज भी अधूरा है जनेश्वर मिश्र सेतु का एप्रोच मार्ग, भारी वाहन चालक हो रहे परेशान

बलिया में शिवरामपुर घाट पर बिहार को जोड़ने के लिए गंगा पर महासेतु (जनेश्वर मिक्ष सेतु) बनाने की योजना बनाई थी लेकिन सात साल बीत जाने का बाद अब तक पुल पर भारी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया है।

इस पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन बिहार की तरफ से एप्रोच का निर्माण नहीं हो पाया है। बता दें कि साल 2015 में बलिया को बिहार समेत पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिए इस पुल का शिलान्यास हुआ था, पुल 3 साल में बनकर तैयार होना था लेकिन सुस्त कार्यप्रणाली के चलते इसे बनने में 7 साल लग गए लेकिन अभी भी अप्रोच निर्माण का कार्य अधूरा है।

इसके चलते पुल ने हल्के वाहन तो आ-जा रहे हैं लेकिन भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। लिहाजा भारी वाहन चालकों को बिहार जाने के लिए 40 किलोमीटर दूर जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रभा सेतु होकर जाना पड़ता है।

वहीं यूपी-बिहार के बीच गंगा पर  बना वीर कुंवर सेतु भी क्षतिग्रस्त हो जिसके चलते यहां से भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। बलिया के लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि एप्रोच निर्माण में कुछ अड़चने थीं, जिसे सुलझा लिया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago