Categories: बलिया

बलिया के इन 6 थानों में बनेंगे चार मंजिला बैरक, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे आवास

बलिया के 6 थानों में चार मंजिला पुलिस बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इन बैरकों में महिला सिपाहियों के आवास की सुविधा होगी। बैरकों की डिजाइन क्या होगी, इनमें क्या इंतजाम रहेंगे, इसको लेकर प्रस्ताव प्रदेश मुख्यालय भेजा गया था। जिसे स्वीकृति मिल गई है।

शासन ने 10.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद सुखपुरा, भीमपुरा, सहतवार, सिकंदरपुर, हल्दी व रेवती थानों में पुलिस बैरक का निर्माण किया जाएगा। पांच थानों में 32-32 सिपाहियों और एक थाने में 40 सिपाहियों की बैरक ट्रांजिट हॉस्टल की तर्ज पर बनेगी।

अभी इन 6 थानों में सिपाहियों के आवास जरुरत के हिसाब से बेहद कम हैं, जिससे सिपाही काफी परेशान होते हैं। कई पुलिसकर्मियों को सरकारी आवास न मिलने पर किराए के मकानों में भी रहना पड़ता है। ऐसे में पुलिस बैरक का निर्माण किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से डिजाइन और इस्टीमेट तैयार कर इसका राज्य प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था।

अब स्वीकृत प्रस्ताव के मुताबिक प्रत्येक थाने की पुलिस बैरक ग्राउंड फ्लोर समेत चार या पांच मंजिला होगी। इसमें प्रथम तल पर आठ-दस महिला सिपाहियों के आवास की सुविधा होगी। हर बैरक में सिपाहियों के लिए किचन, बाथरूम और शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाओं को भी शामिल किया जाएगा। इससे सिपाहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सुखपुरा थाने में 160.49 लाख, भीमपुरा थाने में 156.48 लाख, सहतवार थाने में 156.49 लाख, सिकंदरपुर थाने में 156.50 लाख, रेवती थाने में 196.66 लाख, हल्दी थाने में 196.06 लाख की लागत से बैरक का निर्माण होगा।

बलिया एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि जिन थानों की बैरकें पुरानी और स्थान कम था, वहां के लिए प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजा गया था। स्वीकृति मिली है। जल्द इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago