CBI के फोरेंसिंक एक्सपर्ट भी नहीं खोल पाए ईओ मणिमंजरी के फोन का लॉक, अब इनसे ली जा रही मदद

बलिया डेस्क : ईओ मणि मंजरी राय के मामले को करीब दो महीने का वक़्त बीत चुका है लेकिन अभी तक इसके मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं और उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ले ली है. वहीँ दूसरी तरफ अभी तक पुलिस उनका मोबाइल पैटर्न लॉक तक नहीं खोल पाई है. अब डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे की तरफ से बयान आया है कि उनके फोन का पैटर्न लॉक खोलने में परेशानी आ रही है.

उन्होंने कहा है कि इस काम में पहले लखनऊ के साइबर एक्सपर्ट और सीबीआई के फोरेंसिंक एक्सपर्ट को लगाया गया था. लेकिन बावजूद इसके लॉक नहीं खोला जा सका. डीआईजी आजमगढ़ सुभाष दुबे ने जानकारी दी है कि अब ईओ मणि मंजरी राय के मोबाइल का पैटर्न लॉक खोलने के लिए अहमदाबाद के साइबर एक्सपर्ट से संपर्क किया जा रहा.

उन्होंने आगे कहा कि हालाँकि इस काम में देरी ज़रूर हो गयी है लेकिन इसका ख़ासा ख्याल रखा जा रहा है कि फोन का डाटा सुरक्षित रहे. वह डिलीट ना हो. उन्होंने आगे बताया कि अगर जल्दबाजी की तो ऐसे में वीडियो कॉल डाटा और वाट्सअप डाटा डिलीट हो सकता है.

इसलिए इसमें कोई कोताही नहीं की जा रही है. उन्होंने बताया कि फोन के अलावा और भी के तरह के सबूत जुटाए गए हैं. बहरहाल, उम्मीद है कि फोन का लॉक खुलने के बाद भी और भी कई अहम सुराग मिल सकते हैं, इस मामले में नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन गुप्ता भी  फरार है. फिलहाल ईओ के ड्राइवर चंदन कुमार को ही गिरफ्तार किया जा चूका है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago