Categories: बलिया

बलिया में बिजली समस्या बरकरार, रोस्टर भी फेल

बलिया में शासन की लाख कोशिश के बाद भी जनता बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है। बिजली व्यवस्था में सुधार ना होने से जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। दिन रात बिजली कटौती की समस्या से लोग तंग आ गए हैं। नगर के सिविल लाइन स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से शहर के अलावा आसपास के 140 गांव प्रभावित हो रहे हैं। हल्की बारिश होने या हवा चलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। शासन द्वारा जारी रोस्टर जिले में पूरी तरह फेल है।

नगर क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों के अवर अभियंता या अन्य अधिकारी किसी का फोन नहीं उठाते। विद्युत उपकेंद्र पर कोई सीयूजी नंबर नहीं है। इससे लोग बिजली की अघोषित कटौती के बारे में जानकारी ले सकें। जनपद में चल रही इस अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से किसान, व्यापारी, छात्र समेत हर वर्ग परेशान हैं। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर मनमाने तरीके से फीडरों में बदलाव करते हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित होती है।

सिकंदरपुर क्षेत्र के नवानगर विद्युत उपकेंद्र से लिलकर फीडर संचालित है। इससे लिलकर गांव और सिकंदरपुर कस्बा को आपूर्ति होती रही है। लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। लिलकर गांव के राकेश, जितेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता की ओर से मनमाने तरीके से इस फीडर के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। गलत तरीके से पोल लगाकर लाइन बदलने का कार्य कराया जा रहा है। इसे लेकर जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago