शहर में कम से कम 20-22 घन्टे जरूर दी जाये बिजली: बलिया डीएम

बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार की शाम बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता व अधीशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर आपूर्ति की समीक्षा की। विभाग से सम्बन्धित निर्माणाधीन कार्यों की रफ्तार बढ़ाने का भी विशेष निर्देश दिया।.

डीएम ने साफ कहा कि शहर में 24 घण्टे बिजली देनी है। अगर 24 घण्टे न दे सकें तो 20-22 घण्टे जरूर बिजली आपूर्ति हो। अधिकारियों से कहा कि ईमानदारी व निष्ठा से काम कर जनता व जनप्रतिनिधियों की भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। डीएम ने यह भी कहा कि अगर अचानक किसी कार्य के कारण आपूर्ति बंद करनी हो तो इसकी जानकारी पहले से मैसेज, अखबार या सोशल मीडिया के माध्यम से दें। बिजली चोरी रोकने के लिए हो रहे प्रयास के सम्बंध में पूछताछ की।युद्धस्तर पर कनेक्शन देने पर जोर दिया। कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगने पर ही बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। .

जिलाधिकारी ने सांसद व विधायक निधि के तहत मिली धनराशि से हो रहे कार्यों की प्रगति धीमी होने पर अधीक्षण अभियंता को जिम्मेदारी देते हुए कहा, कार्य की लगातार समीक्षा कर तेजी लाएं। डिवीजनवार कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। जहां पैसा दिया जा चुका है वहां काम जल्द पूरा हो जाए। समीक्षा बैठक में टेलीफोन विभाग के आठ बीटीएस पर विद्युत कनेक्शन विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा ने बिजली से सम्बंधित कई समस्याओं को अवगत कराया। इस पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अधीक्षण अभियंता के साथ विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय व तृतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago