बलिया डीएम ने इस गावं के प्रधान के अधिकारों पर लगायी रोक

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने गड़वार ब्लाक के शेरवांकला गांव के प्रधान चरन सिंह के प्रशासनिक एवं वित्तिय अधिकारों पर मंगलवार को रोक लगा दिया। उन्होंने ग्राम सभा के संचालन के लिये ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है।.

अपने आदेश में डीएम ने लिखा है कि शेरवांकला ग्राम पंचायत के संजय यादव व रमाशीष यादव आदि ने ग्राम प्रधान के खिलाफ लोहिया आवास व इंदिरा आवास में अनियमितता की शिकायत की थी। इसकी जांच जिला उद्यान अधिकारी से करायी गयी जिसमें लाभार्थियों के आवासों में अनियमितता पायी गयी। उन्होंने कहा कि प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाने के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य उत्तम, अजय व श्याम सुंदरी की तीन सदस्यीय समिति गठन करने का निर्देश है। डीएम ने इसकी जांच की जिम्मेदारी उपायुक्त, श्रम रोजगार मनरेगा को सौपी गयी है जो जिनकी अंतिम जांच आख्या के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।.

बताया जाता है कि इस मामले की साल 2017 में जांच की गयी। तत्कालिन मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने लोहिया व इंदिरा आवास में गबन होने का हवाला देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। तत्कालीन सीडीओ ने अपनी रिर्पोट में कहा था लोहिया आवास निर्माण में अपात्र लोगों ने राशि ले ली थी।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago