बलिया पहुचे परिवहन मंत्री का एलान, रोडवेज को मिलेंगी एक हजार बसें

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बलिया समेत 27 बस स्टेशनों को उच्चीकृत करते हुए पीपीपी मॉडल पर बेहतर बनाया जाएगा। रोडवेज के बेड़े में एक हजार नयी बसें शामिल की जा रही हैं। इसके बाद खटारा बसों से मुक्ति मिल जाएगी। दावा किया कि पहली बार परिवहन विभाग को 122 करोड़ के फायदे में लाया गया है।.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के पिता स्व. लल्लन राय को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव हैबतपुर आए मंत्री ने लोनिवि डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विश्वगुरू बनने की ओर बढ़ रहा है। .

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने एआरटीओ कार्यालय व रोजवेज का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने दोनों जगह अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व निर्वहन का निर्देश देते हुए निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने को कहा। कहा कि जनता की सहुलियत को पहली प्राथमिकता पर रखें। एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो टूक कहा, सभी ईमानदारी से कार्य करें और खुद के साथ सरकार का भी सम्मान बढ़ाएं। एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान परिसर में हो रहे निर्माण कार्य के बारे में पूछताछ की। एआरटीओ आंजयेन सिंह ने बताया कि यूपीपीसीएल द्वारा वर्षों पहले से फिटनेस किट का निर्माण किया जा रहा है लेकिन कार्य बंद है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था व ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।रोडवेज के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर असंतोष जताया। नगरपालिका के सहयोग से नाली सफाई को कहा। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago