Categories: बलिया

10 साल पुरानी बसों को बदलकर अब 300 किमी तक चलाएंगे इलेक्ट्रिक बसें – मंत्री दयाशंकर

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि काशी से अयोध्या, गोरखपुर से लखनऊ और कानपुर के साथ ही कई राज्यों तक बस सेवा संचालित करने के लिए रिंग रोड फेज थ्री 15 एकड़ में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।

साथ ही बताया कि विभाग के नाम जमीन स्थानांतरित होते ही बजट जारी कर बनाने निर्माण कार्य शुरू होगा। यह बस अड्डा प्रदेश में मॉडल के रूप में बनेगा। अभी तक इलेक्ट्रिक बसें शहर सीमा क्षेत्र में संचालित हो रही है। अब मंडल ही नहीं, बल्कि 300 किलोमीटर दूरी तक संचालित की जाएगी। पहले चरण में दो-दो इलेक्ट्रिक बसें काशी से अध्योया, लखनऊ और गोरखपुर तक संचालित होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसें बढ़ाई जाएगी।

और निगम की खराब हो चुकी 10 साल पुरानी बसें बदलकर नई संचालित की जाएगी। लखनऊ, आगरा और कानपुर छोड़कर सभी जिलों में फिटनेस व्यवस्था निजी हाथों दी जा रही है। इसके लिए टेंडर दिया है। लाइसेंस प्रक्रिया भी निजी हाथों में होगी। इलेक्ट्रिक के साथ हाईड्रोलिक बसें चलाने की तैयारी है। शहर में ई-रिक्शा, दो और 4 पहिया और इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में कोई परेशानी न हो, इसलिए हर पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, इसको लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय से बात हो चुकी है।

वहीं बनारस से गाजीपुर, मऊ, बलिया समेत अन्य शहरों के लिए परिवहन विभाग ने परमिट दिया है, उनकी समस्याओं को हमें दूर करना होगा। विभागीय अधिकारियों से आख्या लेने के बाद डीएम को स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago