बलिया में यू-ट्यूब से सीख कर ATM हैक करने की कोशिश नाकाम, पुलिस गिरफ्त में 3 आरोपी

बलिया में यूट्यूब पर ATM हैक करना सीखकर शहर के एक यूनियन बैंक के ATM को हैक करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया।  पुलिस के मुताबिक हैक करने की पहली कोशिश में तीनों युवक पकड़े गए। पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम ने मंगलवार को तीनों को काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि 30 जून को यूनियन बैंक के एक एटीएम को नकाब पहने युवक ने पहले हैक करने का प्रयास किया। इसमें जब वह विफल हुआ तो हथौड़ी से एटीएम को तोड़ने लगा। यूनियन बैंक के अधिकारी FIR कराई थी। एसपी एस आनंद ने सर्विलांस एवं स्वाट टीम को लगाया था। CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक युवक नाबालिग है।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि यू-ट्यूब पर ऑनलाइन वीडियो देखकर ATM को हैक कर चोरी करना सीख रहे थे। उन्होंने अपने नाम थाना दुबहड़ निवासी मनीष कुमार पाण्डेय, बड़ी मठिया और कदम चौराहा निवासी अमित वर्मा बताया। अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल, हथौड़ी और एक बाइक बरामद की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago