बलिया – नए जिला कारागार के लिए 90 एकड़ भूमि की मिली सहमति, कैबिनेट से मंजूरी बाकी

बलिया में नए जिला कारागार के लिए अभी और इंतजार होगा। जिला प्रशासन की ओर से नए जिला कारागार के लिए गड़वार ब्लाक के नारायनपाली में चिह्नित लगभग 90 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को सहमति मिली लेकिन कैबिनेट की बैठक में अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। आगे की कैबिनेट बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



बता दें जनपद में 1917 में जिला कारागार की स्थापना हुई थी। उस समय आबादी और अपराध के लिहाज से लगभग 350 बंदियों की क्षमता के हिसाब से निर्माण हुआ था। हालांकि, समय के साथ जेल प्रशासन की ओर से कारागार के अंदर व्यवस्थाएं भी की गई है, लेकिन अपर्याप्त होने के कारण बंदियों के साथ ही जेल स्टाफ को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान कारागार में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। पिछले साल जिला कारागार में भारी बारिश से जलजमाव हो गया था। शासन के निर्देश के बाद जनपद में नए जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि की तलाश शुरू की गई थी। कई स्थानों पर भूमि देखी गई, लेकिन बात नहीं बनी। नारायाणपाली में सही भूमि मिली तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया था। इससे कुछ माह से मामला लटका हुआ था।

जिला प्रशासन की ओर से किसी तरीके से किसानों को मनाकर 64 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसे शासन की ओर से वापस कर 2000 कैदियों की क्षमता के अनुसार 80 एकड़ से ज्यादा भूमि का प्रस्ताव मांगा गया। जिला प्रशासन की ओ्र से फिर से 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। ये भूमि किसानों से लगभग 40 करोड़ में खरीदी जानी थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago