Categories: बलिया

बलिया : नगर सीट से AIMIM प्रत्याशी ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप, ड्राइवर घायल

बलिया में विधानसभा चुनाव एक अलग ही मोड में पहुंच गया है। जहां अब मारपीट की खबरें भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला 361 बलिया नगर विधानसभा का है। जहां AIMIM प्रत्याशी शमीम खान पर सपा कार्यकर्ता ने हमला बोल दिया। हालंकि इस दौरान शमीम खान तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर लहूलुहान हो गए। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।वहीं मामले की शिकायत AIMIM प्रत्याशी ने सुखपुरा थाने में की है। साथ ही जिला अधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल वाहनों की परमिशन कराने AIMIM प्रत्याशी शमीम खान RTO ऑफिस गए थे। तभी उन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सफीउल्लाह उर्फ चुन्नू ने अपने दो भतीजे और 5 अन्य साथियों के साथ पुलिस प्रशासन के सामने ही हमला बोल दिया। हमले में मोहम्मद शमीम खान तो बाल—बाल बचे गए, लेकिन उनके वाहन चालक सनाउल्लाह जो बीच—बचाव करने आए थे, उन्हें लहूलुहान कर दिया। जिनका इलाज जारी है।

वहीं शमीम खान ने सुखपुरा थाने में तहरीर देने के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में AIMIM प्रत्याशी शमीम खान ने पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही बताया कि हमले के वक्त कुछ सिपाही भी मौजूद थे। इस दौरान सफीउल्लाह और उनके समर्थकों ने खुदको सपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताने के साथ धमकी भी दी है कि अगर उनके में प्रचार किया तो वाहनों को आग लगा दें।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago