Categories: featured

बलिया में आज दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ और जेपी नड्डा आज तो 23 को मनोज तिवारी की सभा

बलिया के चुनावी दंगल में अब दिग्गज नेता भी ताकत झोंकते नजर आएंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बलिया में अब दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है। जहां सबसे पहले बीजेपी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रचार करेंगे। मंगलवार को सिकंदरपुर में राजनाथ सिंह बलिया की जनता को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं मंगलवार को ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बलिया की फेफना विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। इसके अलावा 23 फरवरी को सांसद मनोज तिवारी और सांसद जयप्रकाश निषाद की भी बलिया में सभा होनी है।

पूर्वांचल को साधेंगे राजनाथ- दरअसल चुनाव के छठे चरण में बलिया जनपद में आगामी 3 मार्च को मतदान होगा। ऐसे में अब हर दल के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा। शुरुआत मंगलवार को बीजेपी से होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सिर्फ बलिया ही नहीं वे पूरे पूर्वांचल के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह छाया है। सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी चलती रही। जनसभा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।

वहीं जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने कार्यक्रम स्थल ज्ञान कुंज एकेडमी, बंशीबाजार पहुंचकर निरीक्षण किया। हेलीपैड के निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्किंग, वीआइपी आवागमन को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। डीएम ने हैलीपेड से मंच के बीच की दूरी कम रखने का भी निर्देश दिया। एसपी ने कार्यक्रम के दौरान सिकंदपुर-बिल्थरा मार्ग पर एक घंटे तक यातायात बंद रखने का भी निर्देश दिया।

जेपी नड्डा की फेफना में सभा- मंगलवार यानि की 22 फरवरी को ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी बलिया की फेफना विधानसभा क्षेत्र में सभा होनी है। दोपहर एक बजे रतसड़ इंटर कॉलेज में जेपी नड्डा सभा को संबोधित करेंगे। और जनता से बीजेपी को जीताने की अपील करेंगे। बता दें फेफना से बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री उपेंद्र तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। जेपी नड्डा की सभा को लेकर प्रशासन भी व्यवस्था बनाने में जुटा है।

23 फरवरी को मनोज तिवारी की सभा- राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की सभा के बाद 23 फरवरी को भी बलिया में दिग्गजों की जमावट देखने को मिलेगी। 23 फरवरी यानि की बुधवार को सांसद मनोज तिवारी और सांसद जयप्रकाश निषाद की बलिया में 3 सभा होनी है। बलिया नगर विधानसभा, बांसडीह और बेल्थरारोड में प्रचार करेंगे। बीजेपी प्रत्याशियों को वोट देने की मांग के साथ ही यूपी में फिर बीजेपी की सरकार बनाने की भी अपील करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago