Categories: बलिया

बलियाः सरकारी कार्य में बरती लापरवाही, अब रद्द हो सकती है इन 16 स्कूलों की मान्यता

बलियाः जिले के 16 विद्यालयों की मान्यता रद्द हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षिकों की तैनाती ऑनलाइन डाटा अपलोड़ न करने वाले 16 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजा गया है।

डीआईओएस के द्वारा भेजे गए नोटिस में स्पष्ट आख्या प्रेषित नहीं होने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरित करने व परीक्षा केंद्र डिबार किए जाने की कार्रवाई की बात कही है। अब यह नोटिस मिलने के बाद से प्रधानाचार्यों में खलबली मच गई है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए ऑनलाइन डाटा 20 फरवरी को अपलोड़ करना था लेकिन विद्यालयों ने लापरवाही बरती और डाटा अपलोड़ नहीं किया।

इसके बाद भी विद्यालयों को मौका देते हुए उन्हें कई बार फोन कर डाटा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया लेकिन सोनभद्र के 16 प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों का डाटा अपलोड़ नहीं की। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही पर डीआईएएस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर आख्या तलब किया है। नोटिस में कहा गया है कि कि क्यों न आपके विरुद्ध विद्यालय मान्यता व विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण को रद करते हुए जो विद्यालय बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं, उन्हें डिबार घोषित कर दिया जाए।

डीआईओएस ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए  मां सोनवर्षा देवी इंटर कालेज मुर्धवा, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज गोविंदपुर, सुबास बालिका इंटर कालेज अनपरा, सावित्री प्रकाश इंटर कालेज बगही, नव ज्योति इंटर कालेज चुर्क, विंध्य माध्यमिक गुरमा, पंडित परमेश्वर मा वि तेंदू, विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, चिल्ड्रन इंटर कालेज कसारी, राजकीय आश्रम पद्धति दुद्धी, शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासी पांडेय, राजकीय हाईस्कुल सागोबाध, ख्राीष्ट मां वि कचनरवा, मुर्धवा, संगम मा वि बैरखड़ और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनी को नोटिस जारी किया है। अगर अब भी स्कूलों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो इनकी मान्यता निरस्त भी की जा सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago