Categories: बलिया

बलियाः व्यय लेखा का मिलान न कराने वाले इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी

बलिया की सातों विधानसभा से जिन प्रत्याशियों ने 19 फरवरी निरीक्षण दिवस पर उपस्थित ना होकर अपना व्यय-लेखा का मिलान नहीं कराया है। उन्होंने नोटिस जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

बेल्थरारोड़, बैरिया, रसड़ा, फेफना, बांसडीह से कई प्रत्याशी हैं जिन्होंने व्यय लेखा मिलान नहीं कराया।  नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/ वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने बताया है कि अब कई प्रत्याशियों को नोटिस जारी हुआ है।

बेल्थरा रोड से छट्ठूराम (बीजेपी),  कुंदन कनौजिया( जन लोक विकास पार्टी), शिमोन प्रकाश (स्वतंत्र पार्टी), अखिलेश कुमार (लोक जनशक्ति पार्टी), सुशीला (रिपब्लिकन सेना), बिकाऊ (निर्दलीय ), गंगा (निर्दलीय ), निर्भय (निर्दलीय), गोपाल (निर्दलीय) को नोटिस जारी हुआ है।

इसी तरह रसड़ा से राज उर्फ ओमलत पाल (एनआईसी), महेंद्र (सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी), चंदन (आजाद समाज पार्टी), अशोक( निर्दलीय), राम आशीष राम (राष्ट्रीय समाज पार्टी), बब्बन (बीजेपी), फेफना से कमल देव (बीएसपी), दिनेश (राष्ट्रीय युवा मोर्चा दल), पवन प्रकाश( जन अधिकार पार्टी), भीम (भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी) विवेक (विकासशील इंसान पार्टी), बलिया नगर से अजय (आप पार्टी), अर्जुन कुमार( निर्दलीय),  राम शंकर तिवारी (निर्दलीय)

बांसडीह से केतकी( बीजेपी),  पुनीत (एनआईसी), लक्ष्मण (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), अजय शंकर (विकासशील इंसान पार्टी), दया शंकर वर्मा (जन अधिकार पार्टी), सुशांत (आप पार्टी),  प्रमोद पासवान( निर्दलीय ), विनोद कुमार वर्मा (निर्दलीय), स्वामी नाथ ( निर्दलीय), बैरिया से जयप्रकाश अंचल (सपा ), कुमारी सोना (एनआईसी), अशोक कुमार मौर्या (जन अधिकार पार्टी), रजनीश (आप पार्टी ), सूर्य बली प्रसाद (बहुजन मुक्ति पार्टी) को नोटिस भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago