बलिया में सपा के पूर्व मंत्री और बलिया नगर से घोषित प्रत्याशी नारद राय चुनाव प्रचार पर निकले। इस दौरान अपने भाई के घर पर बीजेपी का झंड़ा देखकर राय भावुक हो उठे। वह चुनाव प्रचार के दौरान ही फूट-फूट कर रोने लगे। प्रचार वाहन से रोते हुए उन्होंने कहा कि हमारे घर पर भाजपा का झंड़ा लगाने वालों, हमारे गुरुर को तोड़ने वालों… मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं, मैं किसी का बुरा नहीं चाहता हूं.. बस इतना ही कहकर उनके हाथ से माइक छूट गया और नारद राय रोते-रोत गिर गए। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है।
बता दें कि नारद राय के भाई वशिष्ठ राय ने भाजपा का दाममन थामा था और उनके घर पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है। जिसे देखकर नारद राय अपना आपा खो बैठे और फूट-फूट कर रोने लगे। बता दें कि सपा प्रत्याशी अपने पैतृक गांव मुबारकपुर में चुनाव प्रचार को निकले थे। इसी क्रम मे वह नुक्कड़ सभा में भाषण देने लगे तो अचानक भावुक उठे।
उन्होंने उपस्थित लोगों के सामने भावुक अंदाज अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों की दुहाई दी और कहा कि सही और गलत का निर्णय जनता स्वयं करे और उन्हें आशीर्वाद दे। बोलते-बोलते अचानक वह भाषण बंद कर बैठ गए और बिलख कर रोने लगे। बाद में वह वाहन छोड़ पैदल ही चुनाव प्रचार को निकल गए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…