Categories: बलिया

रसड़ा के साजिद राईन ने UGC-NET क्वालीफाई किया, हासिल किए 98.60 प्रतिशत अंक

बलियाः UPC-NET एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में जिले के युवाओं ने परचम लहराया है। रसड़ा के उत्तर पट्टी निवासी मोहम्मद साजिद राईन ने परीक्षा में बेहद अच्छे नंबर लाकर सफलता हासिल की है।

साजिद राईन ने परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। साजिद उत्तर पट्टी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मदरसा अंजुमन दारुल उलूम कोठी में हासिल की। इसके बाद अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से B.A (Hons) व M.A (GEOGRAPHY) की डिग्री हासिल की। वह अपनी आगे की शिक्षा ले रहे हैं। जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी से b.Ed सेकंड ईयर का छात्र हैं। उन्होंने UGC द्वारा आयोजित NET & JRF परीक्षा geography विषय में 98.60% हासिल करके अपने पिता जनाब हसनात अहमद राईन साहब के साथ साथ अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

4 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago