Categories: बलिया

बलिया- पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन की समय सारणी व निर्वाचन अधिकारियों की सूची जारी

बलिया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि जनपद में सदस्य क्षेत्र पंचायत के वैधानिक रूप से रिक्त पदों/ स्थानों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 21 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेना 22 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 22 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 04 अगस्त को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक एवं मतगणना 05 अगस्त को प्रातः 08 से कार्य की समाप्ति तक होगा।

इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन को संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त की गयी है। जिसमें निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार, एआर कोआपरेटिंव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री राम बहाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रामानुज यादव एवं विभागाध्यक्ष, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक श्री राजेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री परमेश्वर यादव, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) गड़वार, श्री ज्ञानेंद्र यादव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सोहांव, श्री संतोष कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा दुबहड़, श्री उदयभान मल्ल, सहायक विकास अधिकारी (लघु सिंचाई) बेलहरी एवं श्री सुनील कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) मनियर को नियुक्त किया गया है।

डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन को संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को विकास खण्डों पर नियुक्त किया गया है।
जिसमें विकास खण्ड पन्दह में श्री सत्य प्रकाश सिंह, पशु चिकित्साधिकारी पंदह, डॉ0 अशोक गौरव पशु चिकित्साधिकारी पंदह, विकास खण्ड बांसडीह में श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं औषधि प्रशासन विभाग, श्री अभिनव गुप्ता, सहायक अभियंता जल निगम, विकास खण्ड रसड़ा में श्री विनोद कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं श्री अंकुर श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम को नियुक्त किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago