बलियाः श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया है, जो कि अपने दोस्त की जगह खुद पेपर दे रहा था। विद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक श्रीमुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान कॉलेज प्रशासन को भनग लगी कि एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। इसके बाद प्रवेश पत्र का मिलान होने लगा, जिसमें फेफना थाना क्षेत्र के वैना गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र अभय सिंह पकड़ा गया।
आरोपी युवक दुबहड़ निवासी व सतीश चंद्र कॉलेज के छात्र आनंद पांडेय पुत्र संतेष पांडेय के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। महाविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल ज्ञानू प्रिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…